रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा- जिले के जैजैपुर ब्लाक के दतौद ग्राम पंचायत में संचालित पीडीएस दुकान में स्वर्ग पहुँच चुके कुछ लोग बकायदा हर महीने अपने राशनकार्ड के हिस्से का चावल शक्कर नमक व मिट्टीतेल लेने जमीन पर आते है।जब मृत हो चुके ब्यक्ति का इस दुनिया से ही नाता टूट जाता हैं उसके बावजूद भी वे अपने हिस्से का खाद्य सामग्री किस रास्ते से और कैसे आते हैं इसकी जानकारी पीडीएस संचालक व गांव के सरपंच को ही मालूम हो सकता है भले ही यह आश्चर्य की बात है लेकिन मृत व्यक्ति के नाम से बकायदा उसके राशनकार्ड के हिस्से का पूरा राशन समाग्री बेचकर अपना जेब भरते हैं। पीडीएस संचालक की इस करतूत के बारे में जब सरपंच व गांव वालों को पता चला तो इसकी जानकारी व शिकायत खाद्य मंत्री ,जिला खाद्य अधिकारी व एसडीएम शक्ति से कार्यवाही की मांग की गई थी लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी गई हैं।हैरत की बात यह है कि इस तरह के गम्भीर मामलों को लेकर प्रशाससनिक अधिकारीयो जरा भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास न होना गम्भीर बात है ऐसे में जनता का विश्वास प्रशाससनिक अधिकारीयो के प्रति क्या होगी क्योंकि यह मामला कोई छोटी सी मुद्दा नही है ।इस पर तो तत्काल कार्यवाही होना होना चाहिए था।जबकि द दतौद ग्राम पंचायत का यह पीडीएस दुकान आये दिन किसी किसी वजह से सुर्खियों में रहता हैं इसके बावजूद भी खाद्य विभाग के अधिकारियों का हाथ धरे बैठे रहना समझ से पड़े हैं । इस तरह पीडीएस दुकान का संचालक आखिर किसके दम पर इस तरह दुस्साहस का कार्य किया जा रहा है जबकि इस पीडीएस दुकान का संचालन जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा विगत पन्द्रह सोलह वर्षो से किया जा रहा है जोकि शासन की तमाम नीति नियमो को एक किनारे पर रख दिया गया है।जिसकी शिकायत कई बार गांव के लोगो द्वारा किया जा चुका है लेकिन अभी तक इस समूह के खिलाफ निलंबन के शिवा कोई बड़ी कार्यवाही नही होने से इसके हौसले सातवे आसमान पे हैं।
उन मृत ब्यक्तिओ के नाम जिसके नाम के खाद्य सामग्री को संचालक द्वारा अपने हित में उपयोग किया जा रहा है
1 जमुना बाई
2 लैनी बाई
3 सोन बाई
4 द्रोपती
5 शंकर वैष्णो
6 शांति बाई
वही सरपंच पति राजकुमार सिदरक कहना है कि ग्राम पंचायत में मृत व्यक्तियों का राशन का उठाव किया जा रहा है जिसकी शिकायत खाद्य मंत्री सहित अधिकारियों से की गई हैं। अब जानते है पीडीएस संचालक क्या बयान देते है ।
किसने क्या शिकायत की है इसकी जानकारी मुझे नहीं है जिसने शिकायत की है उनसे पूछकर बताऊंगा की उन्होंने क्यो शिकायत किया है।
राजकुमार चंद्रा संचालक पीडीएस संचालक ग्राम तदोद।



Post a Comment