स्लग....अनुशासन व कदमताल के साथ स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन।


 जिल....सूरजपुर छत्तीसगढ़।

स्थान...रामानुजनगर

जिला सवांदाता.... सुरेंद्र साहू।


रामानुजनगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने  विजयादशमी के अवसर पर अनुशासन तथा कदमताल के साथ रामानुजनगर में पथ संचलन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे नगर में उत्साह के साथ  संपन्न  हुआ, जिसमें रामानुजनगर के महिला मंडल द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया गया । इस दौरान भारत माता की जय घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर कौशलपुर से चलकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक... बाजार  चौक ...चांदनी चौक होते हुए पुनः शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। समापन के पश्चात शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया ।

जिसमें मंचस्थ अधिकारियों में विभाग व्यवस्था प्रमुख ...श्री देव साय राजवाडें, विभाग शारीरिक प्रमुख- धर्मपाल सिंह अध्यक्ष बंधु सिंह, खंड कार्यवाह- संदीप साहू ,जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ,भाजपा महामंत्री सुमन साहू, अभिषेक उपाध्याय, सुंदर लाल सिंह, रामकृष्ण साहू , योगेश कुमार साहू , जनपद सदस्य सदस्य बजरंग गुप्ता, कौशल सिंह, हेमंत यादव, सुरेश मरकाम, प्रदीप झा, एकल अभियान के प्रमुख राजेश साहू , बोधन प्रजापति, राम नारायण प्रजापति, सहित पूरे खंड से 500 से ज्यादा स्वयंसेवक लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

उक्त कार्यक्रम में आए सभी स्वयंसेवकों के लिए नाश्ते का व्यवस्था केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह जी के सौजन्य से किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post