हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने के मामले में एक युवक पर थाने में कराई गई f i R दर्ज।


जिला....सूरजपुर छत्तीसगढ़।

 स्थान.....रामानुजनगर।

रिपोर्टर...सुरेंद्र साहू।

 

 जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत दवना में तनाव का रोष आपको बता दें की ग्राम पंचायत दवना के एक युवक ने हिंदू देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की है जिसके खिलाफ आज यहां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत दवना के अमर सिंह जो ग्राम पंचायत दवना के दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष  भी है ने थाना रामानुजनगर में लिखित शिकायत में कहा है।कि वर्तमान समय में नवरात्रि का समय चल रहा है।तथा हमारे गांव मे एवं आसपास के समस्त गांव में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में देवराम सिंह द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से पतरापाली के अर्जुन यादव के मोबाइल के व्हाट्सएप के माध्यम से हिंदूओ की देवी मां दुर्गा के संबंध में अपमानजनक शब्द से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से अश्लील टिप्पणी करते हुए मैसेज भेजा है।जिसे हिंदू समाज की पूजनीय आराध्या देवी मां दुर्गा पर टिप्पणी से हिंदू समाज के सभी वर्गों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है।जिससे भारी रोष व तनाव है। उक्त युवक के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान दवना,पतरापाली सहित रामानुजनगर के तमाम हिंदू समाज के लोग उपस्थित थे।लोगों ने तत्काल कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post