रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
रायपुर कांग्रेश के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 सुपर स्टार प्रचारको की सूची जारी की है जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थान टॉप वन पर सर्वोच स्थान पर है ।वही दूसरे स्टार प्रचारक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का नाम है साथ ही जारी सूची में नवजोत सिंह सिधु राजबब्बर सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की सूची कई मायनों में राजनीतिक संकेत भी दे रहे है।इससे पहले छत्तीसगढ़ में चल रहे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक ड्रामे के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल को उत्तरप्रदेश का चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाये जाना उनके आलाकमान के सामने उनके अच्छे राजनैतिक छवि का प्रभाव हो सकता है।कयास तो कई प्रकार के लगाए गए परन्तु सब के सब पानी मे बह गए वही सीएम बघेल बिना भीगे पानी से चुप चाप तैरकर बाहर निकल गए जो उनकी धैर्य रखने की क्षमता को प्रदर्शित करता हैं ।नेताओ को सभी राजनीतिक हलचलों की जानकारी होती हैं परन्तु जन्ताओंद्वारा लगाया गया अनुमान व सन्देह चूक जाता हैं।



Post a Comment