रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड एवं पत्थलगांव विकासखंड के तमता में आज 10 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमेश बजाज (काका), जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का समिति गठन का कार्यक्रम किया जाएगा।
जशपुर जिलाध्यक्ष रमेश बजाज (काका) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का समिति गठित का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल वाडिया जी एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय होता जी एवं स्वयं जिलाध्यक्ष रमेश बजाज (काका) का आज 11: 00 बजे फरसाबहार विकासखंड के पंपशाला में आगमन होगा। उनकी उपस्थिति में फरसाबहार ब्लाक में समिति का गठन किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तय करने विचार विमर्श किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रमेश बजाज काका ने कहा फरसाबहार जोन में टीम गठित करते हुए पत्थलगांव विकासखंड के तमता में दोपहर 2:00 बजे का कार्यक्रम आयोजित किया गया है वहां भी प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल वाडिया जी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय होता जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का समिति गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान दोनो ब्लाक फरसाबहार जोन एवं पत्थलगांव जोन के तमता में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का समिति गठित करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और सभी पदाधिकारियों को अपने अपने पदभार का दायित्व सौंपा जाएगा।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला, बगीचा, कांसाबेल, महादेव डांड एवं जशपुर जोन में हिंदुओं का समिति गठन किया जा चुका हैं ,
वहीं जिलाध्यक्ष रमेश बजाज (काका) के द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उनके द्वारा तेजी से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की समिति का मजबूती से गठन किया जा रहा है।


Post a Comment