विगत कई वर्षों से फर्जी तरीके से चल रहा कंप्यूटर सेंटर एवं कोचिंग सेंटर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

 


जिला....सूरजपुर छत्तीसगढ़।

स्थान....रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

जिला संवाददाता.... सुरेंद्र साहू।


सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत रामानुजनगर में आचार्य कंप्यूटर इंडस्ट्रीट्यूट रामानुजनगर एवम  विवेकानंद कंप्यूटर सेंटर रामानुजनगर, राधिका कंप्यूटर सेंटर देव नगर के संचालको पर आरोप है कि वह तीनों सेंटर फर्जी तरीके से कंप्यूटर सेंटर एवं कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। तीनों सेंटर के संचालको के द्वारा बड़े जोर शोर से विद्यार्थियों का एडमिशन लिया जा रहा है। जिसमें डीसीए पीजीडीसीए बीसीए एम एस एल डी एवं अन्य कोर्स का झांसा देकर पढ़ाने वाले गैंग का मास्टरमाइंड आचार्य कंप्यूटर सेंटर इंडस्ट्रीटयूट रामानुजनगर तथा विवेकानंद कंप्यूटर सेंटर रामानुज नगर राधिका कंप्यूटर सेंटर देव नगर के संचालक इस तरह कंप्यूटर सेंटर को लगभग कई वर्षों से आज तक फर्जी तरीके से चलाते आ रहे हैं जबकि इनके पास ना तो किसी भी प्रकार का आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर का ना ही डॉक्टर सीवी रमन का कोई मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र नहीं है तीनों मास्टरमाइंड संचालकों ने पिछले सालों से छात्रो के भविष्य खराब कर रहे हैं। वही रामानुजनगर के आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक संदीप साहू का आरोप है कि पिछले कई सालों से आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर संचालित कर रहे और संदीप साहू के नाम को ये लोग छवि खराब कर रहे हैं । आईसेक्ट संचालक संदीप साहू का नाम इन लोगों के द्वारा छवि खराब किया जा रहा आईसेक्ट संचालक संदीप साहू का कहना है कि ना तो उनके पास आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर का कोई रजिस्ट्रेशन है और ना ही उनके पास किसी भी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है और संदीप साहू के द्वारा शिकायत दिनांक 17/8/2021 को जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को लिखित में आवेदन दिया गया था जिस आवेदन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जिस कारण आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक संदीप साहू के द्वारा पुनः  दिनांक 28/10/2021को जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को लिखित में शिकायत किया गया। और शिकायत में मांग किया गया की इन तीनों सेंटरों को जल्द से जल्द बंद कराते हुए उचित कार्यवाही की जाए।




Post a Comment

Previous Post Next Post