जशपुर - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक अकाउंट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने सिटी कोतवाली में की शिकायत



 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के द्वारा सिटी कोतवाली जशपुर में प्रथम सूचना हेतु शिकायत दी गई, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार विक्टोर किस्पोट्टा एवंअनुराग मसीह के द्वारा अपने फेसबुक वॉल पर भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध भारत के धार्मिक एवं सामाजिक सौहाद्र को लेकर सूचना दर्ज कराई है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चेहरे को एक कीड़े के साथ एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट किया है।

लिखा है कि 70 साल के कड़ी मेहनत से तैयार की गई लहलहाती फसल को कोई कीड़ा खा गया।

भाजपा युवा मोर्चा के राहुल गुप्ता महामंत्री, पंकज गुप्ता, दीपक मिश्रा, अंकुर गुप्ता, दीपक यादव, सूर्य नारायण सिंह, अभिषेक गुप्ता एवं जशपुर शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह ध्रुव से निवेदन किया और  देश विरोधी हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post