रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिले में त्यौहारी सीजन में खरीददारी के कारण शहर में काफी भीड़ भाड़ होने के कारण कोरोना के मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी हैं जिसका मुख्य कारण लोगो का मास्क को दर किनार करना हैं ।सप्ताह भर पहले एक्टिव मरीजो की संख्या लगभग 10 थी जिसका आंकड़ा लगातार बढ़कर 30 से भी आगे बढ़ चुकी हैं परन्तु त्यौहारी सीजन होने के कारण लीगो की भीड़ के कारण एक्टिव मरीजो की संख्या में दिनों दिन बढोत्तरी होने लगी हैं जिसे देखते हुए प्रशासन से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। जिसके कारण जिला प्रशासन शहर में जगह जगह पहुँचकर ब्यापारियों व आमजनों को मास्क लगाने की शक्त चेतावनी दी है।वही अब यदि कोई भी ब्यापारी व आमजन बिना मास्क के खरीददारी विक्री व घूमते हुए पाये जाने पर सौ से पांच सौ रुपये जुर्माने के रूप में फाइन वसूल किया जाएगा ।जानकारी के अनुसार सितंम्बर के बाद अक्टूबर महीने में कोरोना संक्रमण की गति काफी हद तक कम हो गई थी।लेकिन आमजनता द्वारा मास्क व भीड़ भाड़ को लेकर नजर अंदाज करने के कारण कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है।जांजगीर जिले की स्थिति को देखते हुए एसडीएम नंदनी साहू द्वारा शहर वासियों को घुमघुमकर मास्क व भीड़ भाड़ से रहित लेनदेन करने की चेतावनी दी गई हैं वही आम जनता को भी बिना मास्क लगाए पाये जाने पर फाइन की कार्यवाही की जाने समझाइस दी गई हैं इस बात पर भी शक्त निर्देश दिया गया है सोसल डिस्टेंस की कमी के साथ साथ मास्क का काफी कम इस्तेमाल ही बढ़ते कोरोना का मुख्य कारण है इस बात का पूरी तरह ध्यान देना बेहद आवश्यक है।सभी ब्यापारियों को मास्क वितरण कर समझाइस दी गई हैं।एसडीएम नंदनी साहू द्वारा स्वंम 200 मास्क का वितरण किया गया।


Post a Comment