रिपोर्टर रघु साहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित भव्य व ऐतिहासिक भीमा तालाब का बिना ठेका व निविदा के नगर पालिका प्रशासन ने 30 लाख रुपये खर्च कर सौन्दर्य करण तो कर दिया गया परन्तु सौन्दर्यकार्य को पूर्ण करने वाले पाई पाई के लिए तरस रहे है। वही निगम के खजाने में फूटी कौड़ी तक नही है जिसके कारण नगर पालिका प्रशासन को इन दिनों काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।इस ऐतिहासिक धरोहर का सौन्दर्य तो चकाचक हो गया परन्तु लागत की भुगतान के लिए कामगार नगर पालिका के चक्कर लगाने लगाते थक चुके है लेकिन नगर पालिका के खजाने में शेष रकम की फूटी कौड़ी नही है जिसके कारण निर्माण करता एजेंसी व कर्मचारियों को अपने हिस्से की कमाई का एक नया पैसा भी नही मिल पा रहा है चुकी त्यौहार का सीजन व महँगाई से आज आज आम जनता में त्राहि त्राहि मच गई हैं वही सरकारी कर्मियों की आये दिन DA व वेतन में सरकार द्वारा बढोत्तरी किया जा रहा है परन्तु आम जन व मजदूर वर्ग के लोगो को त्यौहार का याद ही नही आ रहा है।



Post a Comment