मण्डी निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 11503 परीक्षार्थी हुए शामिल 4172 परीक्षार्थी अनुपस्थित

 


सरिता सिंह अंबिकापुर



अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2021/ छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 28 नवम्बर को आयोजित मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में सरगुजा संभाग के  के 11503 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 4172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण भगत ने बताया कि छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक परीक्षा 2021 प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः15 तक 33 केन्द्रों में आयोजित की गई। मण्डी निरीक्षक परीक्षा 2021 में संभाग के कुल 15675 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हुए।

समाचार क्रमांक-1801/202

Post a Comment

Previous Post Next Post