निलेश कंप्यूटर सेंटर पम्पापुर में निशुल्क वितरण किया गया कंप्यूटर।

 






जिला.   सूरजपुर छत्तीसगढ़ ।

स्थान....रामानुजनगर पंपापुर 

।संवाददाता...सुरेंद्र साहू।


जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंम्पापुर में संचालित हो रहे नीलेश कंप्यूटर सेंटर के 5 छात्र छात्राओं को क्रमश मनोज साहू ,रोहित गुप्ता ,सुनीता देवी, गौरव पाटले, सुनीता केवट, को निशुल्क कंप्यूटर वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक अवधेश साहू के द्वारा बताया गया कि मैं एक वर्ष से निलेश कंप्यूटर सेंटर संचालन कर रहा हूं हमारे सेंटर में अभी तीस छात्र एवं छात्राएं अध्ययनरत हैं । जिनमें से आज पांच छात्र छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर वितरण किया जा रहा है।

 उक्त अवसर पर बलजीत साहू , शिवके स्वर साहू शिक्षक, ग्राम के पटेल जी, मनराज पैकरापुर ,बीडीसी प्रतिनिधि राम वंश भगत ,विजय  साहू, उपसरपंच गौरी शंकर साहू, सुखराम साहू, परमेश्वर केवट ,एवं ग्राम पंचायत पंपापुर एवं आसपास के सम्मानित लोग एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post