राज्योत्सव की तैयारी पृर्ण वही बेरोजगारों के मार्गदर्शन के लिये स्टाल नम्बर 12 तैयार

 




रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में राज्योत्सव की सारी तैयारी देर रात तक पृर्ण कर ली गई हैं ।इस बार राजोत्सव व दिवाली का माहौल एक साथ होने के कारण माहौल बहुत  ही  गहमागहमी वह दर्शकों की काफी अधिक भीड़ होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त स्टालों की ब्यवस्था बनाई गई हैं ।वही जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान का विभागीय व उच्च अधिकारियों  द्वारा जायजा लिया गया वही दर्शको के  आने जाने वालों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ साथ कृषि विभाग ने उच्च गुडवत्ता के सैकड़ो फलों फूलों आदि कृषि सम्बधित   पौधों व वैज्ञानिक आधारित आधुनिक कृषि मशीनों हेतु अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम व वीआईपी मंच एक दूसरे के पूरक में रहेंगे ताकि दर्शको को किसी प्रकार की असुविधा न हो  एसपी  प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त दुरस्त किया गया है वही चप्पे चप्पे पर जवानों सहित उच्च अधिकारियों की डयूटी व कड़ी नजर रहेगी । क्योकि असमाजिक तत्वों व अपराधियों के हौसले काफी बुलन्दी पर है जिनसे जनता को निजात दिलाने में पुलिसकर्मियों की अहम योगदान रहेगी। सी सी कैमरे के साथ साथ डिटेक्टर के माध्यम से प्रत्येक आने जाने वालों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जायेगी जिससे पत्येक क्षेत्र में हो रहे एक एक अनुचित कार्य व गतिविधियों  पर तत्काल कार्यवाही किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post