परित्यकता मजदूर मां का बेटा बना लेखा पाल अधिकारी।







 जिला -::-सूरजपुर छत्तीसगढ़।

 संवाददाता -::--सुरेंद्र साहू।


 रामानुजनगर के दूरस्थ आदिवासी ग्राम दवना का बेटा गणेश चक्रधारी छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग 2020 के  परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता प्राप्त कर लेखाधिकारी बना। इस खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। आज रामानुजनगर चौक में स्थानीय लोगो व मित्रो के द्वारा गाजे बाजे के साथ गणेश का अभिनंदन किया गया। 

 गणेश चक्रधारी ने प्रायमरी व मिडल की शिक्षा गांव के स्कूल से पूरा किया। 12th तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर  स्कूल से पढ़ने के बाद सूरजपुर महाविद्यालय से स्नातक किया। 2017 से ही गणेश चक्रधारी राज्य लोक सेवा की परीक्षा की तैयारी करने लगा तथा तीसरे प्रयाश में अकाउंट ऑफिसर के रूप में चयनित हुआ। गणेश ने बताया कि वह लगातार 7-8 घंटे रोज पढ़ता था , इसके लिए बिलासपुर में 1साल कोचिंग भी किया। 

   गणेश ने जब होश सम्हाला तो समस्याओं ने उससे मित्रता ही कर लिया बचपन में,  मां श्रीमती बुधियारो चक्रधारी को  उसके पति ने परित्याग कर दिया, मां गणेश को लेकर मायके ग्राम दवना आ गई तथा मजदूरी कर अपना निर्वाह की, इसी विपरीत परिस्थितियों में गणेश ने बंजर जमीन में खेती उगाने का संकल्प लिया।

  गणेश का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना है। वह आशान्वित है कि कड़ी मेहनत के दम पर इस लक्ष्य को भी प्राप्त करेगा।  गणेश ने बताया तैयारी के इस सफर में उसके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के शिक्षक मनोज कुमार साहू एवम प्रकाश जोल्हे का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन समय समय पर मिला। उसके मामा अशोक चक्रधारी, ओमप्रकाश चक्रधारी तथा मित्र भोरेलाल सिंह, अंकित एवम राहुल केशरी का विशेष सहयोग मिला। गणेश अपने सफलता को मां का आशीर्वाद मानता है।

  अध्ययनरत छात्रों व प्रतियोगी छात्रों को गणेश चक्रधारी अपना अनुभव साझा करते हुए कहता है कि लक्ष्य बनाकर कठिन एवम नियमित परिश्रम किया जाय तो सफलता निश्चित है, विपरीत  परिस्थिति या निर्धनता आड़े नहीं आती।

Post a Comment

Previous Post Next Post