रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर : भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर कवर्धा मामले में भूपेश सरकार पर एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाते हुवे भाजपा ने विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए आंदोलन तेज कर दिया है।इस क्रम में जशपुर जिले में भी आंदोलन किया जाना है।जिसके लिए रूपरेखा भी तैयार किया गया है।जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया जाना है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिंहा ने बताया की जशपुर जिले के प्रत्येक पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता भूपेश सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठेंगे।प्रदेश से मिले निर्देश पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन का सूचना दे दिया है।जिसके तहत बने रणनीति का यथासंभव पालन करने भी निर्देशित किया गया है।श्री सिन्हा ने बताया की भूपेश सरकार के द्वारा एकपक्षिय कार्यवाही करते हुवे भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के ऊपर कार्यवाही किया गया जिसका कठोर शब्दों में निंदा किया जाता है।कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वेषपूर्ण भाव से कार्य कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का कृत्य कर रही है।जिसके विरोध में 9 और 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन होना है,साथ ही इसी दिन भाजपा पंचायत स्तर से विरोध कर धरना प्रदर्शन करेगी।


Post a Comment