जशपुर- दो बाईक सवार बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे दोनो बच्चों के पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर / कुनकुरी- बड़ी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोकबहला ग्राम से आ रही है जहां बाइक दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवार अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जिसमें एक युवक बच्चे को छोड़कर आ रहा था, वहीं दूसरा युवक बच्चे को छोड़ने जा रहा था। जोकबहला चौक के पास दोनों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहे युवक अतुल एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूल जा रहा पिता युवक नजरियूस मिंज निवासी कुरकुंगा, पिता लझरूस गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर युवक को कुनकुरी अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहाँ रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही मृतक के पंचनामा और पीएम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक में थे और आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें घायल एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की इलाज के लिये कुनकुरी के होलीक्रास अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। क्षेत्र में मातम पसरा।


Post a Comment

Previous Post Next Post