‌राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कुनकुरी सम्मानित



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


कुनकुरी: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विकास खंड कुनकुरी के विभिन्न 46 शैक्षणिक संस्थानों( शासकीय/निजी)के मूल्यांकन समिति द्वारा अंतिम मूल्यांकन पश्चात निर्धारित मानक अनुरूप 90 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने पर आज दिनांक 23.11.2021 को कलेक्टर सभाकक्ष जशपुर में " तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान" घोषित किया गया तथा उक्त दिशा में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु कलेक्टर महोदय के करकमलों से "प्रमाण पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। विकास खंड कुनकुरी की ओर से विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी श्री एस.आर.साव द्वारा उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।

 ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संचालक,लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग.के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष महोदय जशपुर के मार्गदर्शन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में परिसर के अंदर तथा बाहर तम्बाकू निषेध क्षेत्र की स्थापना, आसपास के क्षेत्र में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा अवज्ञा पर दण्ड राशि का उल्लेख, वातावरण निर्माण हेतु छात्र-छात्राओं की‌ रैली, चित्रकला आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। विकास खंड की इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है‌।

Post a Comment

Previous Post Next Post