दुलदुला में मनाया गया युवा महोत्सव, विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज हुए शामिल

 








रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के दुलदुला में युवा महोत्सव धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया, वही कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री यू डी मिंज की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया! विधायक जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवाओं की उज्वल भविष्य की मंगल कामना की और छत्तीसगढ़ की योजनाओं के बारे में युवाओं को विस्तृत जानकारी दी! जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित माननीय विधायक यूडी मिंज एवं दुलदुला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मार्टिन खलखो शामिल हुए, श्री मार्टिन खलखो ने सभी छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकगणों को युवा महोत्सव आयोजन समिति की ओर से धन्यवाद दिया, कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण समेत कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post