जागरण अभियान के अंतिम दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा निकाली गई पदयात्रा महंगाई कम करो के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

 रिपोटर शंकर जयधर

जिला कांकेर

 



 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर
द्वारा जन जागरण अभियान के समापन दिन प्रभारी तरेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष पंकज साहा के नेतृत्व में  में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था समेत कई बिंदुओं पर जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया ।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद,अमित शाह मुर्दाबाद, महंगाई कम करो, कांग्रेस जिंदाबाद जैसे जोर जोर से नारे लगाए ।

इसके बाद कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी का पुतला फुंका।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा कि सात वर्षों में अच्छे दिनों के नाम पर कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी का उच्चतम स्तर, घटती नौकरियां, बदहाल व्यापार मोदी सरकार की देन है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

तरेंद्र भंडारी ने कहा कि अकेले कोविड के समय करोड़ो लोगों की नौकरियां चली गई। केंद्र में कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने का कार्य किया गया, लेकिन मोदी राज में उनमें से बहुत से लोग गरीब बन गए।

मीडिया प्रभारी आकाश महंत ने कहा कि 2014 में केंद्र में जबसे मोदी की सरकार बनी है आय तो दोगुनी नहीं हुई है, खर्चा दोगुना जरूर हो गया। स्टेशनरी, कपड़ा, खाद्य सामाग्री, मेडिकल सामाग्री व पेटोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्घि हुई है।

राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पंकज ने कहा कि चाहे किसान हो, व्यापारी हो, युवाओं की बात हो सभी वर्ग भूपेश सरकार की नीतियों और काम से खुश हैं। 5 डिसमिल से कम की रजिस्ट्री बन्द थी, जिसको शुरू किया गया 

इस दौरान अमल बड़ाई, संजय विश्वास, संजय कीर्तनिया, विकास मंडल, अमूल्य माझी, कपिल दीक्षित, स्वपन चक्रवर्ती, सत्यजीत सरकार, पंकज घोष, सुशीला मंडल, मीता मंडल, सुपर्णा राय, शिखा टिकेदार, नित्य मंडल, निहार सरकार, मोतीलाल शील, अवनी विश्वास, देवेंद्र बैरागी, संजीत शील, विभूति घोष, जगदीश साहा, लालसू नुरूटी, शंकर नुरूटी, उत्तम हालदार, अशोक बड़ाई, प्रणव मंडल, नीलकंठ जयधार, सत्यरंजन गाइन, प्रकाश राय, हरिदास, नीरू ढाली, स्वपन शील, विश्वजीत विस्वास, हर्षित दास समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post