जशपुर - पत्थलगांव पहुचे जिला शिक्षा अधिकारी, लिया स्कूलों का जायजा, शिक्षको व छात्रो से किए बातचीत




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी जेआर प्रसाद ने पत्थलगांव में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल एवं हिंदी स्कूल का किया निरीक्षण, शिक्षको एवं छात्रो से बात कर वास्तिवकता जान कर बेहतर और नियमतः स्कूल संचालन के बारे में बात की उन्होंने सभी शिक्षकों से बात करते हुए कहा कि आप सभी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निर्वहन कर स्कूल के छात्रों को पढाये ये आप शिक्षको के कंधे में है। देश निर्माण के लिए स्कूली छात्रो को बेहतर पढाई कराकर उनके भविष्य निर्माण में अपनी भागीदारी देने की जो कार्य है उसे शिक्षक ही कर सकते है। वो और कोई नही कर सकता, आप के द्वारा की गई मेहनत से ही छात्र अपने बेहतर भविष्य निर्माण करने में सफल होते है। तब भी वो छात्र स्कूल और उन शिक्षको को कभी नही भूल पाता, जहां से वो अपनी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य बनाता है। इसलिए छात्रो के अच्छी शिक्षा के साथ उनके खेल प्रतिभाओं को निखार कर उच्च स्तर तक उन्हें पहुचाने की जहां से वे सपने गाँव अपने शहर ब्लाक के साथ जिले का नज़्म रोशन कर पाएंगे। स्कूली छात्रो से भी बात कर बाते जानी, कहा कि शिक्षको कमी को भी पूरी करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में जाकर छात्रो को पढ़ाया भी जिससे स्कूली छात्र बहुत खुश हुए। स्कूल केम्पस के पीछे में तोड़ी गई दीवार जिससे स्कूली छात्र छात्राओं और वही पर बालिकाओं के छात्रावास भी है। उनके सुरक्षा के लिए खतरा बताया, पूर्व में कलेक्टर के द्वारा बन्द करने निर्देश भी दिए गए थे, पर अब तक वो दिवाल बन्द नही की गई और वहां से असामाजिक तत्वो का आना जाना बना रहता है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वो दीवाल बन्द करवाने कहा स्कूल पूरी तरह सुरक्षित रहना चाहिए, इस तरह जहां बालिकाओं के छात्रावास हो वहां से इस तरह आम रास्ता बना कर आना जाना नही किया जा सकता। वही पूर्व के स्कूल के ही पुराने भवन जिससे लाखो रुपये के पुराने निकले लकड़ियों का अब तक नीलाम न करने एवं आधे से ज्यादा लकड़ियों को वहां से पार कर दिया गया, जबकि स्कूल प्रबंधन को उन लकड़ियों को रजिस्टर पंजी में लिख कर नही रखा गया, जिससे लाखो रुपये की शासन के लकड़ी वहां से गायब हो गए।

उस पर उन्होंने कहा कि एसडीएम ऑफिस से एक पत्र आया है। जिसमे लकड़ियों के नीलाम करने प्रकिया को शुरू करने निर्देशित किया गया है। वही ब्लाक के ज्यादातर स्कूलों के शिक्षक बिना छुट्टि लिए स्कूलों से नदारत रहते है जिस पर उन शिक्षको को विभाग के द्वारा शोकाज नोटिस जारी तो कर दिया जाता है। पर किसी तरह की कार्यवाही नही हो पाती है, जिससे शिक्षक अपनी मनमानी से बाज नही आते और स्कूलों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होती है। इस पर उन्होंने कहा कि पहले क्या हुवा वो नही पता पर अब इस तरह की गैर जिम्मेदारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी, शिक्षक अपनी पूरी जिम्मेदारी से स्कूल समय का ध्यान रखते हुए डियूटी करें और कल के भविष्य निर्माण में अपनी जिम्मेदारीयो को निभाये। शिक्षा से सब कुछ बदला जा सकता है। बेहतर पढाई से जिले की शिक्षा को राज्य से लेकर देश मे आगे लाने हम सभी को मिल कर बहुत अच्छा करना होगा। उन्होंने कहा कि मै हमेसा पत्थलगांव आता रहूंगा स्कूल शिक्षा में किसी तरह की कमी न रहे। इस दौरान जिला सहायक संचालक सरोज खलखो पत्थलगांव बीईओ डीआर भगत, एडीओ नित्यानंद साय, बालक स्कूल की प्राचार्य एस मिंज, पूर्व बीईओ बीआर पैंकरा, सहित अन्य शिक्षक रहे मौजूद।



Post a Comment

Previous Post Next Post