जांजगीर- जिले के अन्नदाताओं को धान बेचने में किसी भी यरह की दिक्कत न हो कलेक्टर

 




रिपोर्टर रघुसाह जांजगीर चाम्पा

छत्तीसगढ़


आगामी1 दिसम्बर से खरीफ़ विपरण वर्ष 2021-22 में प्रारम्भ हो रही धन खरीदी के समय खरीदी केन्द्रो में किसानों की सुविधा का पूरी तरह से ध्यान रखा जायेगा।यदि किसी तरह की शिकायत सामने आती हैं 24 घण्टे के अंदर समस्या का समाधान किया जायेगा। वही बिचौलियों व दलालों की गतिविधियों को कंट्रोल करने के लिए राजस्व सहकारिता व मंडी समिति की टीम हर वक्त निगरानी करेगी ।अन्य राज्यो व जिला से धन की आवाजाही पर कड़ी से कड़ी नजर रखी जाएगी।कलेक्टर जितेंद्र कुमार ने सहकारिता निरीक्षको व मंडी सचिवों की जिला कार्यालय के सभागार में सयुक्त बैठक ली गई ।उपार्जन केन्द्रो में वास्तविक व पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जायगा ।अन्य राज्यो व जिलो से धान के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि निगरानी व जांच के लिए जिला अनुभाग व तहशील स्तर पर भी समिति का गठन किया गया है।विगत वर्षों धान की खरीदी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को धान खरीदी से अलग किया जा रहा है इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रो की निरीक्षण व शिकायत की निराकरण के लिए आन लाइन ब्यवस्था की जा रही हैं सवेदनशील उपार्जन केन्द्रो पर विशेष निगरानी की ब्यवस्था रहेगी ।बैठक में अपर कलेक्टर लीना कोसम ,जिला खाद्य अधिकारी ,सहकारिता ,विपरण ,एफसीआई के जिला अधिकारी ,सहकारिता निरीक्षक व मंडी सचिव शामिल हुए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post