स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में मंगलवार देर रात टैंकर की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाइक से गिर गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को बड़ी मस्कत के बाद 3 घण्टे में शांत कर पाई
शासन योजना अनुसार मृतक के परिवार को 25 हजार का मुवाज तत्काल दिया गया
जानकारी के मुताबिक, हसौद क्षेत्र के अमलीडीह निवासी नंदलाल सतनामी पिता रामनाथ (45) अपने बेटे संजय (20) के साथ दीपावली दुकान खोलने के लिए खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। बाजार से लौटने के दौरान रात करीब 7 बजे अपने गांव के दाऊ साहेब मंदिर के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश पावडर लेकर आ रहे एक टैंकर ने आगे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर चक्के चपेट में फंस गया।
हादसे के बाद सड़क पर बैठे लोगों को समझाते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
ड्राइवर ने टैंकर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी। इससे नंदलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो कर सड़क पर बिखर गए। इसके बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला। वीभत्स हादसा देख आसपास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह लोगों को 3 घण्टे के मस्कत के बाद समझाकर शांत कराया गया। शव की इतनी बुरी हालत थी कि उसे काफी मुश्किल से उठाया जा सका।


Post a Comment