रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के एनएच 43 कुनकुरी कांसाबेल मुख्य मार्ग पर दोकडा चौकी क्षेत्र के डेका डाँड़ पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई,
आज सुबह - सुबह मृतक की लाश पर जब सड़क पर गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी, तब उन्हे पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही दोकड़ा, कांसाबेल एवं कुनकुरी थाना की पुलिस समेत स्पेशल यूनिट क्राईम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुटी, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीओपी मनीष कुंवर ने पंचनामा होने के बाद बताया कि मृतक की शिनाख्ती हो गई है, माधो राम गोरा घाट मुड़ाटोली लोदाम चौकी क्षेत्र के तौर पर पहचान हुई है, और अभी मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही किया जाएगा मौत के कारणों का खुलासा।

Post a Comment