रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अभी चरम सिमा पर है या यूं कहें भ्रष्टाचारी कर पैसा गबन करना पंचायतों में आम बात हो गयी है । ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सरधा पाठ से आ रही है जहां पंचायत के द्वारा लाखों का भ्रष्टाचार के साथ गरीबों को मजदूरी भुगतान भी नहीं किया गया है जिस मामले को लेकर पंचायत के कुल 11 पंचों सहित कई ग्रामीणों ने पैसा गबन का सीधा सीधा आरोप सचिव सरपंच एवं उपसरपंच लर लगाया है इस मामले पर जांच कर कार्यवाही हेतु कलेक्टर जशपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को दिए हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर जशपुर को आवेदन देते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत सरधा पाठ के सचिव ,सरपंच,तथा पंच राधेश्याम के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी सूचना पंचों के द्वारा दिनांक 2।09।2021 और दिनांक 29।09।2021 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बगीचा तथा अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को लिखित में आवेदन दिया गया इसी तारतम्य में कलेक्टर जिला जशपुर को दिनांक 12।10।2021 को आवेदन दिया गया लेकिन आज पर्यन्त तक किसी भी प्रकार का जांच पड़ताल नहीं किया गया है । जिस संबंध में कलेक्टर जशपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को 1 सप्ताह के अंदर जांच करने के लिए आवेदन दिए हैं ।


Post a Comment