रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा- आईजी आर एल डांगी ने नशा के कारोबार में लिप्त मेडिकल स्टोर व अन्य स्थानों पर नशीले पदार्थों का विक्रय कर लोगो के जीवन के साथ खेलवाड़ करने वाले लोगो पर अब शक्त पुलिसिंग कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई ब्यक्ति किसी भी प्रकार की नशे की बिक्री व सेवन करते हुए पाये जाते हैं नार्कोटिन एक्ट के तहत शाक्त कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया जायेगा । वही यदि कोई मेडिकल संचालक किसी भी तरह से नशे की बिक्री करते हुए पाया जाता हैं तो सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। नशे की लत से लोगो के जीवन व घर परिवार को तबाह करने वाले लोगो को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।यदि हम ऐसे तबाह होते घरों को बचा लेते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इसके लिए समय समय पर पुलिस टीम मेडिकल स्टोरो में जाकर कार्यवाही करेगी।वही सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब या अन्य किसी भी तरह के नशा करने व बेचने वाले लोगों पर भी शक्त कार्यवाही की जायेगी ।उन्होंने कहा कि हम किसी भी परिवार को तबाह करने की छूट नही दे सकते । वही लगातार चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई हैं पुलिस वालों के मकानों को भी चोरो द्वारा अपना शिकार बनाया गया है जिसका एसपी को समीक्षा करने की जरूरत है।वही महिला पुलिस के लिए आवास की मांग की है क्योंकि अधिकांश कर्मचारियों व अधिकारियों को बाहर रहना पड़ता हैं इसलिए आवास की ब्यवस्था का प्रयास किया जाएगा।आईजी डांगी ने किसी भी प्रकार की अपराध की जानकारी देने के लिए अपना एक वाट्सअप नम्बर 9425259464 को सार्वजनिक जारी किया हैं जिसके माध्यम से कोई भी आम आदमी किसी भी अपराध की जानकारी सीधे आईजी को भेज सकते है । वही महीने के 1 से 15 तारीख को जन दर्शन के माध्यम से लोगो की समस्याओं की जानकारी भी लेते हैं ।जवानों के स्वास्थ्य के लिए आईजी ने कहा कि पुलिस लाइन में कम से कम आधे से एक घन्टे तक का योगा किया जाना चाहिये ताकि जवान स्वस्थ रह सके।आईजी आज जवानों के साथ स्वंम भी योगा करेंगे।



Post a Comment