जशपुर - पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव जी के बेटे युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य,


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर राजघराने के युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं,जिसके बाद समर्थकों सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है,समर्थकों के द्वारा मिठाई बांट खुशी का इजहार किया जा रहा है तो वहीं शुभकामना व बधाई का सिलसिला जारी है।

ज्ञात हो की युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव वर्ष 2018 से जशपुर जिले में भाजपा के लिए कार्यकर्ता के तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं,साथ ही पार्टी के मजबूती पर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर रहे हैं।यश प्रताप सिंह जूदेव ने कल्याण आश्रम के कार्यों में भी अपनी सहभागिता दिखाई है वहीं संघ से जुड़े कार्यों में भी पिता का हाथ बंटा पार्टी को मजबूती प्रदान किया है। वर्ष 2018 के  विधान सभा चुनाव और वर्ष 2019 के लोक सभा में भाजपा के प्रचार प्रसार में अहम योगदान भी इन्होंने दिया है। गत दिनों भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार टागरगांव व हयगड़ा में लोगों के साथ मिलकर पर्यावरण सुरक्षित रखने उद्योग के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।वहीं दशहरा के दिन पत्थलगांव में हुवे दुर्घटना पर भी लामबंद हो चक्का जाम कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने अपना दमखम दिखा चुके है। पत्थलगाँव में तस्करो द्वारा लोगो के ऊपर गाडी चलने का विरोध स्वरूप लोगों के साथ धरना दिया और नशे के सौदागरों व तस्करों के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त किए है।इन्हीं सभी योगदान के कारण भाजपा ने इन्हें भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उक्ताशय की जानकारी जशपुर जिला मिडिया प्रभारी सरवर फैजान खान ने दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post