रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - जनदर्शन में सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं जनपद सदस्यों से कानून व्यवस्था विश्वास कार्यक्रम के संबंध में की गई चर्चा की पुलिस अधीक्षक द्वारा 8 आवेदकों का ऑनलाइन हुआ 4 आवेदकों का ऑफलाइन माध्यम से पासपोर्ट सत्यापन का कार्य किया गया, दिल्ली लुधियाना रायपुर एवं शेष जिले के विभिन्न क्षेत्र से ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े आवेदकगण,*
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस विभाग को आम जनता की समस्याओं को सुनते एवं उसके निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं इस निर्देश के परिपालन में 12 नवंबर शुक्रवार को जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का किया गया आयोजन इस जनदर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समय सीमा में निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किया गया जनदर्शन कार्यक्रम में अंतर्गत सरपंच संघ के पदाधिकारी जनपद सदस्य द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया गया जिले में चलाए जा रहे विश्वास कार्यक्रम के क्षेत्र में बकरियों की चोरी मानव तस्करी तथा ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत कराने हेतु कहा गया, उपस्थित लोगों को प्रशासन का समुचित सहयोग करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के आवेदकों का पासपोर्ट ऑनलाइन दिल्ली लुधियाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े थे।

Post a Comment