जशपुर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पुलिस विभाग के द्वारा एसपी श्री विजय अग्रवाल जी से मिले





रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर से सौजन्य भेट ।संघ के जिला अध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुप्ता जी ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवा पीढ़ी को खेल के प्रति जागरूकता के उद्वेश्य से पुलिस अधीक्षक जशपुर की मेजबानी संरक्षण में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में जशपुर नगर में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें जिले के एक S .D.O.P. डिविजनल से 3 -3 टीमें भाग लेंगी । बैठक  में मुख्यतः पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल  जी की अध्यक्षता में जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष रमेश बजाज ,एवम गोपाल राय सचिव खेमसागर यादव , अर्णव श्रीवास्तव  तथा अन्य सदस्य उपस्थिति  रहें । खिलाड़ी को आवास, भोजन की ब्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा एवम विजेता को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जावेगा इन सभी मैचों में अच्छा खेल वाले व्यक्ति को आगे बढ़ावा दिया जाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post