रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिले के शासकीय विद्युत उत्पादन कम्पनीयो में से प्रमुख हैं CSPGCL जो कि अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह के नाम से जाना जाता हैं जो कि मड़वा व तेंदुभाठा ग्राम में स्थापित हैं।जहाँ हजारो की संख्या में छोटी बड़ी कम्पनियों मैं ठेका कर्मियों द्वारा कार्य किया जाता हैं।जहाँ अलग अलग कम्पनियों के अलग अलग नियम चलाये जाते है वही एकत्र हुए मजदूरों व कामगारों की शिकायत की झड़ी सी लग गई जिसमें जिम्मेदार ठेकेदारों व उनके चमचो द्वारा यहां कार्यरत श्रमिको का भारी शोषण की शिकायत आये दिन मजदूरों द्वारा बया किया जाता हैं जिसमे सबसे महत्वपृर्ण व मजदूरों को धोका देने वाली बात यह है कि शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक नही किया जाता हैं।शासन ने मजदूर व श्रमिक मजदूरी अधिनियम के अंतर्गत जो पारिश्रमिक निर्धारित किया है उसका जिम्मेदार लोग बेधड़क कमीशन खोरी में पूरी तरह ब्यस्त हैं ।जहाँ श्रमिक वर्ग विद्युत उत्पादन के लिए अपने खून पसीने बहा रहे है वही उनके हक की मजदूरी प्लांट के कुछ ठेकेदारों द्वारा धोखे से छीन लिया जा रहा है।वही वेतन विसंगतियों के साथ साथ बोनस ओवर टाइम आदि का पारिश्रमिक समय पर नही दिया जाता वही प्रबन्धक भी इस समस्याओं के प्रति जरा भी गम्भीर नही हैं। वेतन नही मिलने के कारण दीवाली के एक दिन पूर्व आर्थिंक तंगी से आक्रोशित व एकजुट होकर अंततःअपने वेतन की मांग व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु किये गए प्रयाश का भी सन्तोष जनक जवाब प्रबंधन द्वारा नही दिया गया। विभागों अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से कार्य नही करने के कारण अधिकांश सरकारी कम्पनियां घाटे की तरह लगातार आगे बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए भारत सरकार 90 प्रतिशत ऐसे कम्पनियों को निजी करण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर चुकी है इससे कामचोर अधिकारियों व कर्मचारियों को मु की खानी पड़ेगी।




Post a Comment