जांजगीर चाम्पा दीवाली तक शहर के अंदर नही चलेगी भारी वाहन प्रातः 6 से 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

 





रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


दीवाली एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे देश में भारी उत्साह उमंग व खुशी से मनाया जाता हैं।प्रत्येक परिवार चाहे वह  कितना भी गरीब हो या कितना भी खरबपति  परिवार हो अपनी हैसियत के अनुसार इस खुशी के दिन को मनाया जाता हैं। जिसके कारण दीवाली उत्सव के उपलक्ष्य में लोगो द्वारा विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीददारी की जाती हैं जिसके कारण शहर में काफी भीड़ भाड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था ठप पड़ जाती हैं जिसके चलते आम जनता को घण्टो ट्रैफिक जाम का शिकार होना पड़ता हैं जिसके कारण हादसों की सम्भावनाये भी बढ़ जाती हैं बाजारों में भीड़ इतनी ज्यादा होती हैं कि दो पहिये वाहनों का भी गुजरना भी बहुत मुश्किल हो जाता हैं। जिला मुख्यालय में कचहरी चौक से लेकर नेता जी चौक तक बाजार का रूप विशाल व काफी भीड़ भाड़ होता हैं वही ठेले व गुमटी वालो की संख्या भी काफी ज्यादा होने के कारण सड़क किनारे की जगह प्रभावित होती है।परन्तु नगर पालिका का  इस बात की ओर कोई ध्यान नहीं जाता । ट्रैफिक उप पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल का कहना है कि 5 नवम्बर तक भारी वाहन का शहर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक आवागमन प्रति बन्धित रहेगा पेट्रोलिंग पार्टी घुमकर निगरानी के साथ साथ सड़को पर  वाहनों की पार्किंग पाये जाने पर जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी ताकि लोगो को खरीददारी करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वाहनों की पार्किंग ब्यवस्था अन्यत्र स्थान पर बनाये जाने की बात कही जा रही हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post