रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
कुनकुरी - विकासखंड कुनकुरी जनपद कार्यालय के ठीक सामने हो रहे पौनी पसारी (शेड निर्माण) का वार्डवासियों ने आज फिर से विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह जैसे ही पौनी पसारी शेड निर्माण की नींव खुदाई के लिए जैसीबी ने खुदाई शुरू की वहीं वार्ड नम्बर 10 में रहने वाले महिला पुरूष निर्माण स्थल पर पहुँच गए और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं के विरोध को देखते हुए मौके पर कुनकुरी पूलिस और नगरपंचायत की टीम भी पहुँच गई।
दरअसल जिस जगह पर पौनी पसारी का निर्माण किया जा रहा है उस जगह पर वार्डवासी के द्वारा बहुत पहले से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। लेकिन जमीन खाली नहीं होने के कारण सामुदायिक भवन की मांग को टाला जा रहा था। कुछ माह पहले जब यहां की जमीन खाली करा दी गयी तो जमीन खाली होते ही यहाँ छोटे व्यपारियो के लिए शेड निर्माण की स्वीकृति मिल गयी। स्वीकृति मिलने के बाद पौनी पसारी का शिलान्यास करने स्थानीय विधायक यूडी मिंज को कुछ माह पहले बुलाया गया था।उस वक़्त भी महिलाएं सामने आ गयी थी और शिलान्यास नहीं होने दिया था ।
कई माह बाद आज फिर से पौनी पसारी की नींव खुदाई के लिए जब जैसीबी मशीन बुलाया गया तो फिर से वार्डवासी निर्माण स्थल पर पहुँच गए और निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया।
नगरपंचायत की ओर से बताया गया कि सामुदायिक भवन के लिए जमीन छोड़ दी जा रही है। सामुदायिक भवन की जब स्वीकृति मिल जाएगी तो खाली जगह पर सामुदायिक भवन भी बना दिया जाएगा। लेकिन वार्डवासी इस बात को समझने को तैयार नहीं है।
कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर पौनी पंसारी का निर्माण कराया जा रहा था उसी जगह पर वार्डवासियों के द्वारा सामुदायिक भवन बनाने की बात कहकर विरोध किया जा रहा था, जबकि वहां सामुदायिक भवन बनाने की कोई स्वीकृति नहीं मिली है, वार्डवासियों को समझाया जा रहा है और पौनी पंसारी का विधिवत निर्माण कार्य किया जा रहा है।
Post a Comment