स्थान...प्रेम नगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।
जिला संवाददाता...सुरेंद्र साहू
सूरजपुर जिला के प्रेम नगर नगर पंचायत चुनाव 2021 का रिजल्ट सामने आ गया है प्रेम नगर पंचायत के 15 वार्डो में कांग्रेश के 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है जबकि भाजपा के खाते में 2 वार्ड व निर्दलीय के खाते में 2 वार्ड गए हैं। आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 1 कांग्रेश से आलोक साहू 96 मतों से विजयी हुए हैं जो नगर पंचायत प्रेम नगर के पूर्व चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी झोपड़ी छाप के रूप में जीत हासिल कर उपाध्यक्ष के पद रहे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी क्रमश: वार्ड क्रमांक (2)से देव कुमारी श्याम 161 मतों से।
वार्ड क्रमांक (3) श्रीमती कयासों उईके 33 मतों से।
वार्ड क्रमांक(4)झमन सिंह 82 मतों से।
वार्ड क्रमांक (6) गणेश्वर मरच्ची 94 मतों से।
वार्ड क्रमांक (8) सुखमनिया जगते 71 मतों से।
वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती बसंती साहू 110 मतों से।
वार्ड क्रमांक (12) श्रीमती भद्रासैनी उईके 59 मतों ।
वार्ड क्रमांक (13)से सत्यनारायण उईके 77 मतों से ।
वार्ड क्रमांक (14) कमलेश्वर उईके 44 मतों से।
वार्ड क्रमांक (15) उजीत राम उईके 129 मतों से विजई रहे।
वहीं भाजपा प्रत्याशी वार्ड क्रमांक (4) से धन सिंह बंजारा कुल 6 मतों से ।
वार्ड क्रमांक(9) भाजपा प्रत्याशी विरेंद्र जयस्वाल (19) मतों से विजय रहे।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजीव बंसल ने वार्ड क्रमांक (7) से 113 मतों से विजय हासिल की । एवं वार्ड क्रमांक (10) से उर्मिला देवी साहू ने 135 मतों से जीत हासिल की है ।
वही इस जीत के साथ ही नगर पंचायत प्रेम नगर में 42 वर्ष तक काबिज रही भाजपा अब सत्ता से बाहर जा चुकी है।
Post a Comment