छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन संक्रमण के मद्देनजर नए साल के जश्न पर लगी पाबन्दी कलेक्टर कार्यालय से जारी हुआ आदेश

 



रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर -  कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के स्थलों पर क्षमता के 33 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी तथा किसी भी कार्यक्रम में 200 से अधिक सामुहिक एकत्रीकरण की स्थिति में पर्याप्त समय पूर्व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जशपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

उक्त आदेश के जारी होते ही एक बार नए साल का जश्न फीका पड़ता नजर आ रहा है। हांलाकि संक्रमण फैलने से पहले एहतियातन जिला प्रशासन ने पाबन्दी लगाई है।जिसमें सीमित संख्या में आप नए साल का स्वागत कर सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post