कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के अथक प्रयास से मनाली नेचर कैंप में एडवेंचर टूरिज्म का किया गया शुभारंभ

 



रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़ 


जशपुर जिले को पर्यटन मानचित्र में उकेरने के लिए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य में मयाली नेचर कैम्प पर एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ही सैलानियों के ठहरने की सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर रितेश अग्रवाल, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, एसडीओपी मनीष कुंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि विधायक बनने के पहले से ही मेरी सोंच थी कि हमारे जशपुर में इतनी जैव – विविधता है, प्राकृतिक संसाधन हैं, जिससे पर्यटन की संभावनाऐं साकार हो। आज इसका शुभारंभ हो रहा है मुझे इस बात की खुशी है ।आज एडवेंचर टूरिज़्म को स्थापित करने का पहला कदम बढ़ा है। 

जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में पैरामोटर, हॉट एयर बलून, एटीवी, राइड, कायकिंग, बोनफायर की शुरुआत हो रही है जो दो महीने तक चलेगा। जिले के बगीचा, सन्ना व पंडरापाठ क्षेत्र में भी एडवेंचर व ट्रेकिंग के लिए संभवानाएं तलाशी जा रही हैं।

कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि जशपुर में पर्यटन की अत्यधिक संभावना है । यहाँ की जैव विविधता सबसे अलग है। यहां माईनस डिग्री टेम्परेचर भी है और 45 डिग्री भी है यहाँ उद्यानिकी एवं कृषि को लेकर बढिया काम किया जा सकता है। इसे पर्यटन से जोड़ना भी जरूरी है। विधायक जी से लगातार पर्यटन और जैवविविधता के सम्बंध में बातचीत होती रही जिसके परिणामस्वरूप आज एयर एवं वाटर एक्टिविटी का शुभारंभ हो रहा है। सभी को बधाई देता इसका आगे बढ़ावे। यह जशपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने कहा कि विधायक यूडी मिंज पूरी ऊर्जा के साथ मयाली को मनाली का रूप दे रहे हैं जशपुर की जैवविविधता ही सबको आकर्षित कर रही जो संभावनाओं को आगे बढ़ाने में सहायक बनेंगी। इस दिशा में आज काम आरम्भ हुआ है।

आज एडवेंचर टूरिज़्म के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने पैरामोटर में उड़ान भरकर शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि उड़ान का बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा यह बिल्कुल सुरक्षित उड़ान है और पूरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बनेगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने सैलानियों को जशपुर आने का न्यौता दिया।

इस मौके पर पर्यावरण चिंतक, पत्रकार, कवि रहे स्व. विश्वबंधु शर्मा को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलेभर के पत्रकार बन्धुओं, जन प्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत विश्वबंधु शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post