रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - कुनकुरी -- प्रार्थी संजीत तिर्की पिता फिल्ड्रीक तिर्की ग्राम रनपुर पो. लोखण्डी तह जिला - जशपुर छ0ग0 ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि दिनांक 02/09/2020 को आरोपी जित्यानंद राम निवासी श्रीटोली पोस्ट लोधमा थाना कुनकुरी ने 200 दिन में दुगुना रकम करने का प्रलोभन देकर मेरे से 1 लाख 10000 रू. (एक लाख दस हजार रूपये) और देवनंद भगत से 40000 रू.(चालिस हजार रूपये) नगदी एवं खाता के माध्यम से ठगी कर ले लिया।
प्रार्थी ने बताया कि मैं संजीत तिर्की पिता फिल्ड्रीक तिर्की ग्राम रनपुर पो. लोखण्डी तह जिला- जशपुर छ0ग0 एवं देवनंद भगत पिता राम गोविन्द भगत ग्रामपो. पैकु तहजिला- जशपुर छ0ग0 के निवासी है। हम दोनो से जित्यानंद राम(मो.7974285944,9109826915) ग्राम श्रीटोली पो. लोधमा तह. कुनकुरी जिला- जशपुर छ0ग0 इसके द्वारा आप दोनो का पैसा 200 दिन में दुना करा दुंगा प्रत्येक दिन छुट्टी को छोड़कर आपके खाते में 1500से 2000/-के हिसाब से खाते में राशि आ जायगा एैसा कहकर मुझ संजीत तिर्की से 110000 रू.(एक लाख दस हजार रूपय) और देवनंद भगत से 40000 रू.(चालिस हजार रूपय) ले लिया। 2 सप्ताह तक लगातार पैसा खाते में आया। जिसमें संजीत तिर्की को 23000रू. एवं देवनंद भगत को 15000रू. मिला उसके बाद पैसे आना बंद हो गया। तब हम लोग फोन से सम्पर्क करना चाहा तो फोन उठाना बंद कर दिया। इस तरह हमारे साथ ठगी कर पैसे का गबन किया। अत: महोदय से निवेदन है कि ठगी करने वाले जित्यानन्द राम के उपर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें।
Post a Comment