रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के विशेष निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) फरसाबहार शबाब खान के मार्गदर्शन में बुधवार को विकास खण्ड फरसाबहार अंतर्गत संचालित ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जबला , कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम जबला के छात्रों ने टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली ।
टीकाकरण जागरूकता अभियान के इस क्रम में 600 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों इलाकों में नारों एवं पोस्टर , बैनर के जरिए लोगों तक टीकाकरण जागरूकता का संदेश पहुंचाया।
विद्यालय स्तर पर हुए जागरूकता कार्यशाला एवं रैली में जशपुर जिले से विशेषज्ञ एस पी यादव एवं एस लकड़ा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम जबला पहुंचे ,जहां उन्होंने छात्रों को टीकाकरण की उपयोगिता से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन के टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए समुदाय को जागरूक करने एवं संदेश प्रसारित करने की अपील की ।
एस पी यादव ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है , सोशल मीडिया में फैले अफवाहों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग टीकाकरण में भाग नहीं ले रहे हैं, जिन्हें जागरूक करना जरूरी है, एवं साथ ही देश में कोरोना के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है , उन्होंने इस दौरान कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी स्टूडेंट्स को दिए ।
जशपुर जिले में 9 एवं 10 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान के जरिए 2 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है , उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि टीकाकरण 100% होने पर ही महामारी का उन्मूलन संभव है , इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना आवश्यक है उन्होंने बताया वैक्सीन लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय है , राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है। हम सभी को मिलकर जो टीकाकरण से वंचित हैं , उन्हें वैक्सीन के लिए प्रेरित करना है ।
टीकाकरण जागरूकता अभियान एवं रैली को सफल बनाने में बीईओ फरसाबहार सी .आर. भगत , एबीईओ सी. एस. ध्रुव , प्राचार्य कलिस्ता लकड़ा , प्राचार्य प्रसन्ना ,उप प्राचार्य आई. केरकेट्टा , शिक्षक पी. के .नंदे सहित सभी शिक्षकों एवं स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Post a Comment