रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री यूडी मिंज के उपस्थिति मे ग्राम बंदरचुंआ मे बुढ़ा देव धाम तुर्री मंदिर के दर्शन के उपरांत नेशनल हाइवे न. 43 के सामुदायिक शौचालय के शिलान्यास माननीय विधायक जी के कर कमलों से किया गया और विधायक जी ने बुढ़ा देव की कथा सुनी, वहीं बूढादेव तुर्री मंदिर के लिए माननीय विधायक जी के द्वारा सामुदायिक भवन की घोषणा की गई एवं साथ ही माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश मे चल रही योजनाओ को ग्रामीण जनो को अवगत कराया! इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मौजूद रहे माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री यू डी मिंज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एस इलियास, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, सरपचं मीणा साय, उप सरपंच गंगाधर प्रसाद, जनपद C.O लोखित भगत, S. D.O. अविनाश मिंज, राजेश साय, पंकज साय, ऐजु मिंज और भारी संख्या में कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता गण की उपस्थिति रही।
कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव छ ग शासन यूडी मिंज के सौजन्य से अंजना मिंज जनपद अध्यक्ष के द्वारा 65 वर्षीय दिव्यांग महिला बसन्ती बाई को व्हीलचेयर प्रदान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के कुनकुरी ब्लाक अध्यक्ष एस इलियास, उपाध्यक्ष रॉबट एक्का, राकेश देवांगन, भूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलू करकेट्टा, श्रीमति सारदा करकेट्टा, नवीन गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह, अयूब खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जाबाज सिपाही उपस्थित रहे।
Post a Comment