जिला पंचायत सीईओ की बड़ी कार्यवाही, वर्षों से गृह ग्राम में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता को किया सस्पेंड


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर  जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सन्ना में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है, इस कार्यवाही से सचिवों में हड़कंप मच गया है। 

ज्ञात हो कि शासन के आदेशानुसार एक ही जगह में वर्षों से पदस्थ और अपने गृह ग्राम में पदस्थ सचिवों का स्थानांतरण किये जाने पंचायत विभाग जिला जशपुर ने एक माह पूर्व आदेश जारी किया था। जिसमें सन्ना में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता का ग्राम पंचायत लरंगा ट्रांसफर कर दिया गया और सीईओ जनपद पंचायत ने उन्हें रिलीफ भी करते हुए  यहाँ कमल नामक सचिव को पदस्थ किया। बावजूद प्रदीप गुप्ता सन्ना छोड़ अन्यत्र जा नहीं रहा था, जिस कारण जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने प्रदीप गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों का दावा है की राजनीतिक तंत्र में अच्छा पकड़ रखने वाले प्रदीप गुप्ता अब सस्पेंशन आदेश के बाद सचिव संघ सहित सत्ताधारी राजनीतिज्ञ लोगों से दबाव बनाने की योजना में है अब देखना यह है कि उक्त आदेश के बाद क्या प्रशासन दबाव में आता है या जारी आदेश के परिपालन में जुटता है, यह तो आने वाला समय ही बयां करेगा फिलहाल सचिव के नाम सस्पेंड आदेश जारी हो गया है और कमल यहाँ के सचिव होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post