जिले में पीएम जीएसवाई सड़क निर्माण कार्य में धांधली, डीडीसी सालिक साय ने किया औचक निरीक्षण

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले में किए जा रहे विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।  वहीं सड़क निर्माण कार्य में शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्रीय प्रतिनिधि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को देखा तो दंग रह गए।  


आपको बता दें कि डीडीसी सालिक साय ने बनाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य कांसाबेल विकासखंड में नायक पारा से बंजारा बस्ती तक बनाए जा रहे पीएम जीएस वाई सड़क हथगड़ा में बंजारा बस्ती पर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ऐसे घटिया सड़क निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और वही विभागीय अधिकारी ईई को तत्काल फोन लगाकर काम बंद कराने को कहा।  


बहरहाल अब देखना यह होगा कि ऐसे घटिया सड़क निर्माण कार्य कराने वाले भ्रष्टाचारियों  पर विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post