एक दिवसीय प्रवास पर प्रभारी मंत्री उमेश पटेल पहुंचे जशपुर जल्द हो सकता है डीएमसी विनोद पैंकरा का छुट्टी, डीएमसी के बहाली घटना की जानकारी पर प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने जताई नाराजगी, भाजपा नेता नितिन राय के शिकायत का कांग्रेसियों ने भी किया समर्थन

 





रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर : विजय विहार पैलेस में जशपुर राजपरिवार से मुलाकात के दौरान प्रभारी मंत्री उमेश पटेल डीएमसी के बहाली की घटना पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया है, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही डीएमसी की छुट्टी हो सकती है।

ज्ञात हो कि जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विजय विहार पहुंचे थे, यहां राजपरिवार से चर्चा कर ही रहे थे तभी भाजयुमो नेता नितिन राय ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएससी विनोद पैंकरा का निलंबन समाप्त कर पुनः डीएमसी का पदभार दिए जाने के के मुद्दे को उठाया और डीएमसी के बहाली की घटना को सविस्तार से मंत्री उमेश पटेल को बताया, जिसका समर्थन खुद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया।उक्त घटना की जानकारी से मंत्री उमेश पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे कलेक्टर से विस्तृत जानकारी मांगा है।

विदित हो कि दिव्यांग केंद्र में दिव्यांग छात्राओं के साथ बीते सितंबर माह में हुए छेड़छाड़ और बलात्कार की घटना के बाद डीएमसी पैंकरा को निलंबित कर दिया गया था लेकिन बीते दिनों उनके निलंबन को समाप्त कर उन्हें उसी पद पर वापस भेज दिया गया है, जिससे जिलेवासी खासे नाराज हैं, उक्त नाराजगी आज मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात के दौरान भी दिखी।



Post a Comment

Previous Post Next Post