रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
कुनकुरी - विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले भर के दिव्यांग जुटे कुनकुरी विधानसभा के ग्राम पंचायत हर्राडाँड़ में जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर दिव्यांगजनो ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया कार्यक्रम में दिव्यांग जनों द्वारा नृत्य, गीत, के द्वारा उपस्थित जन समूह का मन जीत लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष कुनकुरी श्रीमती अंजना मिंज, बीडीसी प्रदीप गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण शर्मा खारीझरिया सरपंच, कुरकुंगा सरपंच, हर्राडाँड़ सरपंच सचिव, अय्यूब खान, हरीश पारीक तथा दिव्यांगजनो के लिए कार्यरत एनजीओ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत मे सभी दिव्यांगजनो को ना ना प्रकार के दैनिक जीवन मे उपयोग की वस्तुएं भेंट स्वरूप दी गयी।कार्यक्रम का सफल आयोजन करने तथा कार्यक्रम का संचालन कुरकुंगा के युवा नेता सरवर अली एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया ।
Post a Comment