छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विकास खंड-कांसाबेल का ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन





 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


कांसाबेल- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विकास खंड-कांसाबेल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 4 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया था कि 90 दिनों की कमेटी बनाई जाएगी।इसके बाद 3 माह उपरांत आप लोगों की जो कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी, उसके आधार पर वेतन विसंगति दूर कर दी जाएगी।विगत कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग शामिल है,किंतु 4 दिसंबर 2021 तक कमेटी सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी है,जिससे नाराज होकर 5 दिसंबर 2021 को कलेक्टर गार्डन रायपुर में सभी ब्लॉक अध्यक्षों जिला अध्यक्षो और प्रांतीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि,11 और 12 दिसंबर को विकास खंड स्तरीय धरना प्रदर्शन तथा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के 109000 सहायक शिक्षक 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले जाएंगे।इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विकासखंड कांसाबेल में भी प्रांतीय आह्वान पर 11 दिसंबर से रेस्ट हाउस कांसाबेल के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।जिसमें विकासखंड कांसाबेल के 274 सहायक शिक्षक साथी सम्मिलित हुए और 12 दिसंबर को भी नियत समय अनुसार आंदोलन जारी रहेगा।13 दिसंबर 2021 को विधानसभा घेराव रायपुर में की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post