ग्राम कैलाशपुर के सचिव के द्वारा कोरोना महा अभियान में गाना गाकर लोगों को इस प्रकार पुकारे ।




   
 जिला...सूरजपुर छत्तीसगढ़ ।

स्थान....कैलाशपुर विकासखंड रामानुज नगर।

जिला संवाददाता.....सुरेंद्र साहू ।


कोरोना टीकाकरण महा अभियान शुरू हो चुका है। जिले में शनिवार  को लगभग एक लाख से अधिक  टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले में कोरोना कवच बनाने के लिए हर किसी को दोनों डोज अवश्य लेने की अपील की है।

कलेक्टर ने कहा है कि जिन्होंने कोरोना से सुरक्षा का टीका अब तक नहीं लगवाया है, वो अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीके की दोनों डोज लेना जरूरी है तभी सुरक्षा कवच तैयार होगा। ऐसे में जो लोग टीके की एक डोज ले चुके हैं और दूसरे डोज के लिए समय अंतराल पूरा हो गया हो वो भी समीप के केंद्र पर पहुंच कर दूसरा डोज जरूर लें। कलेक्टर ने कहा कि वैज्ञानिकों तथा विशेषज्ञों द्वारा कोरोना के तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसे ध्यान में रखकर सभी की सजगता आवश्यक है। कोरोनारोधी वैक्सीन के लगने के बाद शरीर में संक्रमण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, जिससे कोरोना संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवानी चाहिए।

 कोरोना महा अभियान में सचिव शत्रुघ्न सांवरे, मंजू साहू एन ए एम, जुगेश कुमार साहू शिक्षक, महेंद्र पात्रे शिक्षक ,जयप्रकाश साहू शिक्षक, बृज मोहन पटेल शिक्षक, सविता साहू शिक्षक, उर्मिला सिंह, सुधा सिंह, रमेश साहू ,तोशी भगत कृषि विस्तार अधिकारी, महेश सिंह,।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्जल साहू ,गीता सिंह, विमला साहू, प्रमिला रवि,। 

मितानिन पुष्पा साहू, रिजवाना बेगम, सलेमुन

 निशा, दीपा ।

एवं ग्राम पंचायत कैलाशपुर के वरिष्ठ नागरिक जन कोरोना टीका महा अभियान में शामिल थे

Post a Comment

Previous Post Next Post