जिला कोरिया छत्तीसगढ़
संवाददाता अनिल पांडेय
कोरिया जिला के विकासखंड बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पूटा मे सिंचाई हेतु बने नाहर का जल संसाधन विभाग द्वारा सफाई एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि शासन के मापदंडों को अनदेखी कर कराया जा रहा है कार्य ।उक्त कार्य का विभाग द्वारा अभी तक न तो सूचना बोर्ड बनाया गया न तो ठीक ढंग से कार्य कराया जा रहा है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नहर को गहरीकरण करने की आवश्यकता है लेकिन विभाग द्वारा मनमानी ढंग से हल्का-फुल्का सफाई एवं मरम्मत किया जा रहा है जिससे सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना संभव नहीं है ग्रामीण दिनेश कुमार चक्रधारी ने बताया कि जल संसाधन विभाग के कोई भी कर्मचारी अभी तक कार्य स्थल को देखने नहीं आए हैं कार्य को मुंशी के भरोसे छोड़ दिया गया है हम ग्रामीणों को उक्त कार्य की लागत संबंधित एवं कार्य संबंधित किसी प्रकार का जानकारी नहीं है विभाग द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा रहा है जिसकी जांच हेतु जल्द ही कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देंगे ।
Post a Comment