जशपुर में "आपका बैंक आपके द्वार" छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का उद्घाटन पुरानी टोली में किया गया

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़



जशपुर- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के जशपुर शाखा का नए परिसर गायत्री मंदिर के पास पुरानी टोली जशपुर का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन श्री आईके गोहिल ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया, मौके पर चेयरमैन श्री गोहिल ने कहा कि शाखा में कोई भी राष्ट्रीय कृत बैंक की भांति इस बैंक में भी ग्राहकों हेतु पूर्ण सुविधा उपलब्ध है एवं आगे भी आधुनिक सुविधा एवं सुरक्षित लेनदेन हेतु बैंक प्रतिबंध रहेगा चेयरमैन श्री गोहिल ने "आपका बैंक आपके द्वार" के तर्ज पर चलित एटीएम वेन का भी उद्घाटन किया जो ग्रामीण क्षेत्रों बाजार हाटो में ग्रामीणों को घर पहुंच एटीएम सेवा देगा इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विष्णु अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक अग्रिम श्री सुरेश राजपूत, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जशपुर श्री मनोरंजन साहू के साथ ही मनोरा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री पिंकू कुमार गम्हरिया शाखा के शाखा प्रबंधक श्री माधव सिंह सहित समस्त अन्य लोग मौजूद थे,

शाखा प्रबंधक ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर रुपए 03 गृह ऋण में रुपए 71,50 लाख स्वयं सहायता समूह के कुल 06 प्रकरण कार ऋण  एवं व्यक्तिगत ऋण सहित कुल 10,672 लाख का ऋण वितरण भी चेयरमैन श्री आई के गोहील के हाथों किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post