गांजा बेचने वाले पति पत्नि को डेढ़ किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


  कुनकुरी की मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल खान एवम उसकी पत्नी शरीफुन निशा  दोनों मिलकर  कुनकुरी आदर्श नगर, सुकबासुपारा गडाकटा  में पुड़िया पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहा है जिससे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आ रहे है कि सूचना पर दिनांक  3/12/21को  सुहेल खान व उसकि पत्नी को पकड़ने के लिए ग्राहक बनाकर भेजा गया जो सुहैल खान के घर में गांजा का होना पाया गया जिस पर तत्काल कुनकुरी  पुलिस टीम के द्वारा  सुहैल खान व उसकी पत्नी शरीफुन निशा निवासी बेन्दर भदरा के घर की तलासी ली गयी जहा से 1.5 kg गांजा जप्त किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के अपराध में थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20B  NDPS act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी सुहैल खान उम्र 48 वर्ष व शरीफुन खान उम्र  38 वर्ष निवासी बेंदर भदरा थाना कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार करने में एसडीओपी मनीष कुंवर के नेतृत्व में थाना प्रभारी - कुनकुरी, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि बैजंती किंडो, आरक्षक प्रमोद रौतिया, विनोद तिर्की रुद्रमणि यादव, युधिष्टिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post