रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर / कांसाबेल - प्रदेशभर में चल रहे युवा उत्सव के तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के नेतृत्व में कांसाबेल में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसका आज समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक राम पुकार सिंह उपाध्यक्ष छ.ग. जनजाति सलाहकार परिषद(कैबिनेट मंत्री दर्जा) छ.ग. शासन, जिला कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल जी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी एवं जिला वन मंडल अधिकारी श्री कृष्ण जाधव जी, कांसाबेल जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों अतिथियों एवं कांसाबेल ब्लॉक के शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति एवम ब्लाक के युवा प्रतिभागी तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्था से अनेकों छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया , जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत,शास्त्रीय गायन, वादन, एकाकी नाटक, तत्कालिक भाषण, खो- खो, कबड्डी एवं अन्य विधाओं का दो दिवस तक लगातार मनोहारी प्रदर्शन से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कला एवं खेल के रंग से सराबोर रहा जिसमें विभिन्न विधाओं के 27 विजयी प्रतिभागियों को हमारे अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।इस समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात अतिथियों का पुष्प मालाओं एवम स्वागत गीत कन्या कांसाबेल स्वागत किया गया ततपश्चात अतिथियों के द्वारा उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान राम पुकार सिंह जी ने प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति को जानने, समझने एवम इसे बचाये रखने का आह्वान किया किया साथ ही लगन मेहनत, खेल भावना को जीवन मे उतारने की प्रेरणा दी, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्वल्पाहार पेयजल एवं बैठक की व्यवस्था विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह जी एवं क्रीडा अधिकारी श्री किसपोट्टा सर के द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था किया गया सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुति व्यवस्था एवं स्वच्छता को देखकर गदगद हो गए एवं आयोजक समिति का जमकर तारीफ की, मंच का संचालन श्री धनवंत यादव , व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा रोचक तरीकों से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो ने ऐसे आयोजन को आयोजित करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार को धन्यवाद दिया।
Post a Comment