बिना काम किए शासकीय राशि का गबन एवं लापरवाही बरतने वाला सचिव निलंबित

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ


जशपुर- गंभीर आरोपों से घिरे सचिव के द्वारा समय पर जानकारी उपलब्ध न कराना महंगा पड़ा, जिस कारण जिला पंचायत सीईओ ने गिधा पंचायत के सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की है।


ज्ञात हो कि रविशंकर भगत ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत गीधा जनपद पंचायत मनोरा द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर और उसके आधार पर कुल (एक लाख नब्बे हजार ) रूपये अलग- अलग मदों से आहरित कर बगैर कार्य कराए शासकीय धनराशि का दुरूपयोग कर गबन करने, ग्राम पंचायत गीधा के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं इस कार्यालय के पत्र क्र / 1562/ सचि. स्था- 59 / 2021 दिनांक 15.11.2021 का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण उनका यह कृत्य छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के प्रावधानों के विपरीत एवं दंडनीय होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबित अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनोरा नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post