शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन









स्थान जांजगीर चाम्पा सक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
मो- 9302493678


समाज के सर्वदलीय नेताओं का हुआ आगमन

जैजैपुर-  चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के गढ़ कहे जाने वाले जैजैपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत नंदेली में चन्द्रनाहू ( चन्द्रा) विकास महासमिति एवं युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन का बड़े ही शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ ।
 उक्त आयोजन में विवाह योग्य युवक - युवती ,विधवा-विधुर व परित्यक्त- परित्यक्ता परिचय के अलावा स्वैच्छिक रक्तदान और वस्त्र दान का आयोजन भी किया गया था जिसमें सामाजिक युवक युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसके लिये उन्हें चन्द्र रक्तवीर व चन्द्र सम्मान पत्र के रूप में प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया जिससे आयोजन समिती के अलावा अन्य आगन्तुकों ने भी प्रशंसा किया ।
गौरतलब है कि जाँजगीर-चाँपा जिले को इस समाज ने पंच से लेकर विधायक और अनेकों अध्यक्ष दिये हैं जो अलग अलग राजनैतिक दलों से सम्बन्ध रखने के बावजूद अपने सामाजिक एकरूपता का प्रदर्शन करते हुए सदैव कि तरह ही इस बार भी ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त चन्द्रा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा.चौलेश्वर चन्द्राकर के एक मंच पर आसीन होकर समाज के एकजुटता के प्रतीक के रूप में दिखाया इनके अलावा कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य माधुरी चन्द्रा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचन्द चन्द्रा पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर सत्यनारायण शिरोमणी चन्द्रा ,युवा समिति अध्यक्ष महेन्द्र गुडु चन्द्रा ,जनपद उपाध्यक्ष उमाशन्कर चन्द्रा,भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष बलराम चन्द्रा ,चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के केन्द्रिय अध्यक्ष रामरतन चन्द्रा ,महासचिव - अमृतलाल चन्द्रा ,कोषाध्यक्ष अशोक चन्द्रा , मालखरौदा जनपद उपाध्यक्ष लंबोदर चन्द्रा , मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चन्द्रा ,ब्लाॅक उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हसौद विजय चन्द्रा , हेमलता जन्मेजय चन्द्रा सरपंच नन्देली, युवा अध्यक्ष जितेश कुमार चन्द्रा ,सरपंच प्रतिनिधि नंदेली यागेन्द्र चन्द्रा सरपन्च बोडसरा जितेन्द्र चन्द्रा,जितेश चन्द्रा ,राजकुमार चन्द्रा 
भगत चन्द्रा, गुलाब चन्द्रा ,राजेश चन्द्रा, दिलीप चन्द्रा ,पत्रकार अनिल चन्द्रा, पत्रकार शशान्क दुबे,पत्रकार रामागोविन्द चन्द्रा ,पत्रकार चन्द्रकुमार चन्द्रा,धनेश्वर साहू ,हरनारायण जायसवाल व दिलहरण चन्द्रा  सहित हजारों की संख्या के में सामाजिक युवक-युवती मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रायगढ़ से आये चन्द्रा समाज के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना किया ।
परिचय सम्मेलन में 100 युवक युवतियों ने परिचय दिया जबकि 
लगभग 65युवकों ने रक्तदान व 17 लोगों ने वस्त्र दान किया एवं पचास गाँवों को चन्दनपान पेटी भेट किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post