छत्तीसगढ़ के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर जिला प्रशासन ने ट्रक समेत जप्त किया ढाई सौ क्विंटल धान, लोदाम पुलिस जाँच में जुटी उड़नदस्ता टीम समेत तैनात कर्मचारियों की कार्यवाही

 





रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखण्ड से महाराष्ट्र की ओर जा रहे अवैध धान से भरे ट्रक को जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा लोदाम चेकपोस्ट बेरियर में जप्त किया गया है। उक्त ट्रक में धान की लगभग 496 बोरियां हैं जिसे महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल के द्वारा धान की अवैध तस्करी को लेकर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीमा में तैनात टीम सतत धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कार्य कर रही है।

उड़नदस्ता टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक आलोक टोप्पो ने बताया कि ट्रक क्रमांक एचआर 74-9122 झारखंड के लालपुर से धान लोड कर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। जिसे छत्तीसगढ़ झारखण्ड अंतर्राज्यीय सीमा पर रोककर जाँच पड़ताल की गई। जिसमें धान की 496 बोरी लदी हुई थी। धान समेत ट्रक को जप्त कर लोदाम पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में मंडी प्रभारी रामनाथ यादव, आरईओ सरिता भगत, वनपाल अजय कुमार भगत, थाना स्टाफ व कोटवार समेत ग्राम सचिव उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न विभागों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाईं गई है और धान के अवैध तस्करी को लेकर सघन जांच की जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post