रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के विशेष निर्देशन में कोविड- 19 एवं नए वेरिएंटओमिक्रान के संक्रमण रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली छात्रों का टीकाकरण अभियान चल रहा है ,अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित कर छात्रों का टीकाकरण कर रही है ।कांसाबेल विकास खंड अंतर्गत संचालित संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को विशेष सत्र के तहत 125 स्टूडेंट्स को वैक्सीन के प्रथम डोज लगाए गए ,वैक्सीनेशन को लेकर स्टूडेंट्स में गजब का उत्साह दिखा ,सभी स्टूडेंट्स कतारबद्ध अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे ,वैक्सीनेशन के उपरांत स्टूडेंट्स सोनाली वर्मा अंचल तिर्की, इब्रानी तिर्की एवं अंजिता ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है ,वे बेहद खुश हैं एवं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है , यह वैक्सीन कोरोना से जंग में मददगार साबित होगा ।संस्था के प्राचार्य फादर एडमोन बड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के बाकी बचे हुए स्टूडेंट्स का टीकाकरण भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
Post a Comment